लाइव न्यूज़ :

जेएनयू दीक्षांत समारोह : 470 से अधिक छात्रों को मिलेगी पीएचडी डिग्रियां

By भाषा | Updated: September 29, 2021 14:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में 470 से अधिक छात्रों को पीएचडी की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। यह समारोह कोविड-19 महामारी के कारण बृहस्पतिवार को वर्चुअल तरीके से आयोजित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के रेक्टर-2 सतीश गरकोटी ने कहा कि दीक्षांत समारोह के लिए 479 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। सभी पीएचडी के छात्र हैं। ऑनलाइन समारोह के दौरान उनके नामों की घोषणा की जाएगी और वे बाद में डिग्री और प्रमाणपत्र ले सकेंगे।

विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह 1972 में आयोजित किया गया था जब जी पार्थसारथी कुलपति थे। दीक्षांत समारोह करीब 46 वर्षों के बाद 2018 में फिर से शुरू किया गया। जेएनयू के कुलाधिपति डॉ. वी के सारस्वत इसके मुख्य अतिथि थे।

वहीं, 2019 में तीसरे दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि थे जिसमें छात्रों ने होस्टल की फीस वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किए थे जिसके कारण तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को छह घंटों तक आयोजन स्थल के भीतर रहना पड़ा था।

पिछले साल कोविड-19 के कारण दीक्षांत समारोह ऑनलाइन आयोजित किया गया और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह