लाइव न्यूज़ :

जेएनयू के कंप्यूटर ऑपरेटर के नाम नौ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, नाक से करते हैं दुनिया में सबसे तेज टाइपिंग

By अभिषेक पारीक | Updated: June 20, 2021 17:34 IST

जवाहलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कंप्यूटर संचालक विनोद कुमार चौधरी के नाम नौ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देविनोद कुमार चौधरी के नाम नौ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। नाक से सबसे तेज गति से टाइपिंग सहित कई रिकॉर्ड नाम किए हैं। चौधरी ने पहली बार 2014 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। 

जवाहलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कंप्यूटर संचालक विनोद कुमार चौधरी का काम आंकड़ों को दर्ज करने का है और वह इसके लिए की-बोर्ड पर काम करते रहते हैं। हालांकि स्पीड के प्रति उनकी दीवानगी कुछ ऐसी है कि उन्होंने टाइपिंग में भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। उनके नाम नौ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। 

चौधरी (41) विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान स्कूल (एसईएस) में कंप्यूटर संचालक हैं और उन्होंने ताजा रिकॉर्ड पिछले साल कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान बनाया है। चौधरी के नाम 2014 में नाक से सबसे ज्यादा तेज़ गति से टाइपिंग करने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा आंखें बंद कर तेज गति से टाइप करने और मुंह में लकड़ी रख कर टाइप करने के मामले में सबसे तेज रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम हैं। वह अपने घर पर गरीब और दिव्यांग बच्चों के लिए एक कंप्यूटर सेंटर चलाते हैं और वहां की दीवारों पर उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड की तस्वीरें चस्पा हैं। 

2014 में बनाया था पहला रिकॉर्ड

उन्होंने बताया, ‘‘मुझे हमेशा ही गति में दिलचस्पी रही है। बचपन में मुझे खेल से बहुत लगाव था, लेकिन बड़े होने पर स्वास्थ्य कारणों से मैं उसे लेकर आगे नहीं बढ़ पाया। इसके बाद कंप्यूटर पर गति को लेकर मुझे ऐसी दीवानगी हो गई। मैंने पहला रिकॉर्ड 2014 में बनाया, जब मैंने अपनी नाक से 44.30 सेकेंड में 103 अक्षर टाइप किए। इस तरह की टाइपिंग में यह सबसे कम समय था।’’ 

सबसे ज्यादा बार टेनिस बॉल छूने का रिकॉर्ड 

उन्होंने कहा कि उनका आखिरी रिकॉर्ड एक मिनट में हाथ से सबसे ज्यादा बार टेनिस बॉल छूने का है। उन्होंने कहा कि वह एक मिनट में 205 बार ऐसा कर सकते हैं। जब उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए यह प्रस्ताव रखा तो उनके पास 180 बार ऐसा करने का लक्ष्य रखा गया। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया