जेएनयू के केन्द्रीय पुस्कालय के सफाई कर्मचारियों ने नवंबर माह से वेतन नहीं मिलने का लगाया आरोप
By भाषा | Updated: April 7, 2021 01:19 IST2021-04-07T01:19:12+5:302021-04-07T01:19:12+5:30

जेएनयू के केन्द्रीय पुस्कालय के सफाई कर्मचारियों ने नवंबर माह से वेतन नहीं मिलने का लगाया आरोप
नयी दिल्ली,छह अप्रैल जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के केन्द्रीय पुस्कालय के सफाई कर्मचारियों ने पिछले वर्ष नवंबर से वेतन नहीं देने का विश्वविद्यालय पर आरोप लगाया है।
ऑल इंडिया सेन्ट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (एआईसीसीटीयू) ने एक बयान में कहा कि कर्मचारी 23दिन से हड़ताल पर हैं। इसने आरोप लगाया कि जेएनयू प्रशासन ने उन्हें समान वेतन और सुरक्षा साजो सामान देने से इनकार कर दिया है।
बयान में कहा गया है,‘‘ जून 2020 तक उन्हें प्रति माह 12,900 रुपए दिए जा रहे थे,जो न्यूनतम पारिश्रमिक से कम है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।