लाइव न्यूज़ :

JNU हिंसा के दौरान नकाबपोश बदमाश चिल्ला रहे थे "जय श्री राम": रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2020 10:16 IST

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में रविवार को हुए हिंसा के बाद कई सवाल खड़े हुए हैं। इसी बीच कल से कुछ वॉट्सएप की चैट वायरल हो रहा है। ये चैट अलग-अलग वॉट्सएप ग्रुप्स पर की गईं। इस वॉट्सएप ग्रुप में लगभग आठ एबीवीपी, जेएनयू के मुख्य प्रॉक्टर, दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज के एक शिक्षक और दो पीएचडी सदस्य शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाट्सएप ग्रुप में जेएनयू के प्रमुख प्रॉक्टर विवेकानंद सिंह समूह 'फ्रेंड्स ऑफ आरएसएस' के सदस्य थे, जो हिंसा से पहले और उस दौरान एक्टिव ग्रुप में से एक था।मारपीट के दौरान न सिर्फ बदमाशों में चुन-चुनकर छात्र नेताओं पर हमला किया बल्कि हमले से पहले जय श्री राम का नारा भी लगा रहे थे।

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्रों पर हमला करने आए सैकड़ों नकाबपोश बदमाश सरकारी संपत्ति व छात्र-छात्राओं पर हमले के दौरान जय श्री राम का नारा लगा रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने इस बात की पुष्टी की है कि मारपीट के दौरान न सिर्फ बदमाशों में चुन-चुनकर छात्र नेताओं पर हमला किया बल्कि हमले से पहले जय श्री राम का नारा भी लगा रहे थे। न्यूयार्क टाइम्स ने अपने रिपोर्ट में इस बात की पुष्टी की है। 

इसके अलावा बता दें कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में रविवार को हुए हिंसा के बाद कई सवाल खड़े हुए हैं। इसी बीच कल से कुछ वॉट्सएप की चैट वायरल हो रहा है। 

ये चैट अलग-अलग वॉट्सएप ग्रुप्स पर की गईं। इस वॉट्सएप ग्रुप में लगभग आठ एबीवीपी, जेएनयू के मुख्य प्रॉक्टर, दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज के एक शिक्षक और दो पीएचडी सदस्य शामिल हैं।

रविवार को हुई हिंसा में लगभाग तीन व्हाट्सएप ग्रुपों एक्टिव थे, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ हिंसा की धमकी देने के मेसेज चल रहे थे। 

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक इन व्हाट्सएप ग्रुप में जेएनयू के प्रमुख प्रॉक्टर विवेकानंद सिंह समूह 'फ्रेंड्स ऑफ आरएसएस' के सदस्य थे, जो हिंसा से पहले और उस दौरान एक्टिव ग्रुप में से एक था। हालांकि इसपर सिंह ने कहा है कि उन्हें इस ग्रुप में हुई बातचीत के बारे में कुछ नहीं पता था।

उन्होंने कहा 'मैं इस ग्रुप में एक्टिव सदस्य नहीं हूं और अब इसे छोड़ दिया है। मेरे लिए अभी जो सबसे महत्वपूर्ण है वह ये की शांति बहाल करना। ग्रुप होने के बाद भी वे सभी मेरे छात्र हैं। मैं इस विश्वविद्यालय का छात्र रहा हूं और यह भावनात्मक रूप से भी मेरे लिए बहुत कोशिश का समय है। कई बार जब आप ऐसे ग्रुप के मेसेज को भी नहीं देखते हैं।' बता दें कि सिंह 2004 में एबीवीपी के प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार रहे थे।

वहीं, दूसरे ग्रुप 'यूनिटी अगेंस्ट लेफ्ट' में लगभग आठ एबीवीपी के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी थे। विजय कुमार, जेएनयू एबीवीपी इकाई के विभागाध्यक्ष प्रशासकों में से एक हैं। लेकिन उन्होंने कहा 'मुझे एक अज्ञात नंबर द्वारा जोड़ा गया था और उस ग्रुप का एडमिन बनाया गया था। जब मैंने अपना व्हाट्सएप चेक किया तो मैंने तुरंत ही उस ग्रुप को छोड़ दिया। मुझे अब अंतरराष्ट्रीय नंबरों से धमकी भरे फोन आ रहे हैं।' विजय कुमार जेएनयू के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के पीएचडी लास्ट ईयर के छात्र हैं।

 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया