लाइव न्यूज़ :

जेएनयू प्रशासन ने छात्र संघ, एबीवीपी सदस्यों के बीच हिंसा की निंदा की

By भाषा | Updated: November 15, 2021 19:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में हिंसा का कोई स्थान नहीं होने का जिक्र करते हुए छात्र संघ और एबीवीपी सदस्यों के बीच हुई झड़प की निंदा की और कहा कि छात्रसंघ सभागार की सुविधा सभी छात्रों के लिए है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के सदस्यों के बीच यहां जेएनयू परिसर में छात्रसंघ सभागार में एक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने सोमवार को बताया कि एबीवीपी और जेएनयूएसयू ने रविवार रात एक-दूसरे के सदस्यों पर हमला करने और अन्य विद्यार्थियों को घायल करने का आरोप लगाया है।

जेएनयू की ओर से जारी बयान में कहा गया, '' जेएनयू प्रशासन के संज्ञान में आया है कि पिछली रात छात्रसंघ सभागार में छात्रों के दो समूहों के बीच मारपीट हो गई। छात्रों को इस बात की जानकारी है कि जेएनयू परिसर स्थित ये स्थान एक आम सुविधा है जोकि बिना किसी भेदभाव के सभी छात्रों के लिए उपलब्ध है और प्रत्येक छात्र विश्वविद्यालय के तय नियमों का पालन करते हुए इसका उपयोग करने के लिए पात्र है।''

मुख्य प्रॉक्टर द्वारा जारी बयान में कहा गया, '' जेएनयू प्रशासन परिसर में किसी भी तरह की हिंसा और अनुशासनहीनता के आचरण की कड़ी निंदा करता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परिसर में उपलब्ध आम सुविधाओं का पूरी जिम्मेदारी और सद्भाव के साथ उपयोग करें। किसी को भी शांति भंग करने और अन्य की गतिविधियों में बाधा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल