Jharkhand Results: जेएमएम नेता और भावी सीएम हेमंत सोरेन दोनों सीट से आगे
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2019 13:00 IST2019-12-23T13:00:39+5:302019-12-23T13:00:39+5:30
मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, जेएमएम के हेमंत सोरेन दुमका सीट पर 2463 वोटों से और बरहेट सीट पर 8616 वोटों से आगे चल रहे हैं।

झामुमो, कांग्रेस और राजद का गठबंधन 41 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा है।
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना जारी है। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चुनावों में गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन दोनों सीट से आगे चल रहे हैं।
मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, जेएमएम के हेमंत सोरेन दुमका सीट पर 2463 वोटों से और बरहेट सीट पर 8616 वोटों से आगे चल रहे हैं। प्रारंभिक रुझानों के अनुसार, 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए मतगणना जारी है। अब तक 81 सीटों के मिले रुझानों में भाजपा 29 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है।
झामुमो, कांग्रेस और राजद का गठबंधन 41 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा है। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार ने यह जानकारी दी। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह ने दावा किया कि जेएमएम-कांग्रेस के गठबंधन को पूर्ण बहुमत हासिल होगा।
उन्होंने कहा 'हमें विश्वास था कि झारखंड हमारे गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देगा। रुझान अच्छे हैं लेकिन मैं अंतिम परिणाम तक टिप्पणी नहीं करूंगा। हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि हेमंत सोरेन हमारे गठबंधन के सीएम उम्मीदवार होंगे।