लाइव न्यूज़ :

झामुमो ने टीसीपीएल मुख्यालय महाराष्ट्र स्थानांतरित करने के खिलाफ टाटा कारखानों के सामने धरना दिया

By भाषा | Updated: November 17, 2021 23:56 IST

Open in App

जमशेदपुर, 17 नवंबर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने टाटा कमिंस सहित टाटा समूह की कुछ कंपनियों के प्रधान कार्यालय स्थानांतरित करने के विरोध में बुधवार को यहां टाटा समूह की कंपनियों के मुख्य प्रवेश द्वारों के साथ-साथ पश्चिमी सिंहभूम जिले में टाटा द्वारा संचालित खदानों के सामने धरना दिया।

वहीं, टाटा कमिंस प्राइवेट लिमिटेड (टीसीपीएल) ने एक बयान में हालांकि, जमशेदपुर से परिचालन झारखंड राज्य के बाहर स्थानांतरित करने से इनकार किया।

घाटशिला से झामुमो विधायक एवं पूर्वी सिंहभूम पार्टी जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन के साथ ही विधायक संजीव सरदार (पोटका) और मंगल कलिनिदी (जुगसलाई) के नेतृत्व में सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं ने प्रवेश द्वारों के सामने धरना दिया जिससे यातायात बाधित हुआ।

सोरेन ने पीटीआई-भाषा से कहा कि वे टाटा कंपनी के प्रधान कार्यालयों को झारखंड से बाहर स्थानांतरित करने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस ने महाराष्ट्र जाने की योजना बनाई है।

हालांकि, टाटा मोटर्स का पहले ही कई वर्षां से मुंबई में प्रधान कार्यालय पंजीकृत है, जबकि टाटा कमिंस ने लगभग तीन साल पहले अपना प्रधान कार्यालय पुणे स्थानांतरित कर दिया था। दोनों कंपनियों की जमशेदपुर में बड़ी उत्पादन इकाइयां हैं और दोनों ने जमशेदपुर के औद्योगिक शहर से बाहर निकलने का कोई संकेत नहीं दिया है।

यहां टेल्को इलाके में टाटा मोटर्स के मुख्य द्वार पर पार्टी कार्यकर्ताओं के धरने का नेतृत्व कर रहे सोरेन ने कहा, ‘‘हमने उन्हें जमीन दी है, हमारे लोग विस्थापित हुए ताकि टाटा यहां हमारी जमीन पर अपने संयंत्र स्थापित कर सके। अब वे महाराष्ट्र जाना चाहते हैं। हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते।’’

झामुमो ने प्रस्ताव वापस नहीं लेने पर आंदोलन तेज करने की धमकी दी।

दीपक बिरुआ सहित झामुमो नेताओं ने नोवामुंडी, बड़ाजामदा में टाटा की खदानों और पश्चिमी सिंहभूम जिले में ''लोडिंग साइट'' के सामने इसी तरह के धरने का नेतृत्व किया।

इस बीच, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एससीसीआई) ने आंदोलन का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल द्वारा इस तरह के कृत्यों से राज्य में संभावित निवेश के अवसरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

टाटा समूह के सूत्रों ने कहा कि आंदोलन के दौरान उनके संयंत्रों में उत्पादन और अन्य गतिविधियां सामान्य रहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट