लाइव न्यूज़ :

कंचनपुर में 6000 ब्रू समुदाय के लोगों को बसाने के विरूद्ध जेएमसी की अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ली गयी

By भाषा | Updated: November 24, 2020 20:35 IST

Open in App

अगरतला , 24 नवंबर ब्रू समुदाय के लोगों को बसाने के खिलाफ उत्तर त्रिपुरा जिले के कंचनपुर में अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान करने और राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने वाली ज्वायंट मूवमेंट समिति (जेएमसी) ने उनकी मांगों पर विचार का सरकार से आश्वासन मिलने के बाद मंगलवार को अस्थायी रूप से अपना प्रदर्शन वापस ले लिया।

बंगालियों एवं मिजो के मंच जेएमसी के संयोजक सुशांत बरूआ ने कहा कि सोमवार को निर्वाचित जन प्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया कि उनकी मांगों पर सकारात्मक ढंग से विचार किया जाएगा।

कंचनपुर उपसंभाग के पानीसागर में प्रदर्शनकारियों एवं सुरक्षाकर्मियों के बीच संघर्ष के तीन दिन बाद यह हड़ताल वापस ली गयी है। इस संघर्ष में दो व्यक्तियों की जान गयी थी और 23 घायल हुए थे।

बरूआ ने कहा, ‘‘ हमने पुलिस गोलीबारी में मारे गये अपने समर्थक के परिवार के लिए 20 लाख रूपये मुआवजे, उसके एक रिश्तेदार को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी, घायलों के लिए इलाज और क्षतिग्रस्त वाहनों एवं संपत्तियों के लिए वित्तीय पैकेज की मांग की है। सरकार ने में इन मांगों पर सकारात्मक ढंग से विचार करने का आश्वासन दिया, इसलिए हमलने हडत़ाल अस्थायी रूप से वापस लेने का निर्णय लिया। ’’

जेएमसी ने कंचनपुर उपसंभाग में 6000 ब्रू लोगों को बसाने की राज्य सरकार की योजना के खिलाफ 16 नवंबर को अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया था। सरकार ने मिजोरम के 35000 ब्रू के पुनर्वास के लिए छह जिलों में 12 स्थानों की पहचान की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं