लाइव न्यूज़ :

जेकेएसए ने शाह से कश्मीरी छात्रों के पाकिस्तान जाने में मदद करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: June 1, 2021 21:32 IST

Open in App

श्रीनगर, एक जून जम्मू कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (जेकेएसए) ने गृह मंत्री अमित शाह और उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मंगलवार को अपील की कि वे कश्मीरी छात्रों की पाकिस्तान जाने में मदद करें।

शाह को लिखे पत्र में जेकेएसए के महासचिव दानिश लोन ने कहा कि पाकिस्तान में पढ़ाई कर रहे मेडिकल और इंजीनियरिंग के 100 कश्मीरी छात्रों को आव्रजन मंजूरी के लिए कहा गया था और वे कश्मीर में फंस गए हैं।

जेकेएसए ने कहा कि छात्रों को वार्षिक परीक्षा देनी है और अगर उन्हें पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दी गई तो उनका एक कीमती साल बर्बाद हो जाएगा।

लोन ने कहा कि सभी यात्रा दस्तावेज होने के बावजूद छात्रों को वाघा बॉर्डर क्रॉसिंग या दुबई के रास्ते पाकिस्तान की यात्रा करने की अनुमति नहीं है।

उन्होंने कहा, “छात्रों को 17 मार्च तक पाकिस्तान वापस जाना था। हालांकि, उन्हें भारतीय आव्रजन अधिकारियों ने रोक दिया क्योंकि उन्होंने उनसे मानव संसाधन मंत्रालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय की एनओसी देने को कहा।”

जेकेएसए ने मंत्रियों से तत्काल हस्तक्षेप करने और मानवीय आधार पर मुद्दे का समाधान करने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू