लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः पुलवामा में मुठभेड़, हिज्बुल मुजाहिदीन आतंकवादी ढेर, अभियान से बौखलाए हैं आतंकी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 15, 2021 10:03 IST

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार देर रात पुलवामा जिले के राजपुरा इलाके में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। बुधवार सुबह मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, अभियान अभी जारी है।

श्रीनगरः सुरक्षाबलों ने अब हिज्बुल मुजाहिदीन के उस आतंकी को मार गिराया हे जो पिछले चार सालों से कश्मीर में कहर बरपा रहा था। इतना जरूर था कि सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों को ढेर करने के अपने अभियानों में लाई गई तेजी से आतंकी बौखला गए हैं और ऐसे में अब अधिकारी चिंता प्रकट कर रहे हैं कि आतंकी बदले की कार्रवाई के लिए हमले कर सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा के राजपुरा इलाके के उसगाम पथरी में मध्यरात्रि से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आज बुधवार तड़के एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी की पहचान फिरोज अहमद डार के तौर पर हुई है और ये हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन से संबंधित था।

आतंकी के शव व उससे बरामद हथियारों को सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल इलाके में और आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने भी पुलवामा मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक मारे गए आतंकी की पहचान फिरोज अहमद डार के तौर पर बताई जा रही है। फिरोज वर्ष 2017 से कश्मीर में सक्रिय था और कई मामलों में वांछित था। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। हालांकि पुलिस विभाग ने अधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से संबंधित फिरोज पुलवामा का ही रहने वाला था। पुलवामा में ही सुरक्षाबलों ने गत रविवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को मार गिराया था। हालांकि सोमवार को श्रीनगर के साथ लगते रंगरेथ इलाके में भी सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ के दौरान दो आतंकी मारे थे।

हालांकि इसी दिन शाम को आतंकियों के एक दल ने सशस्त्र सुरक्षाबल के जवानों को ले जाती हुई बस पर घात लगाकर हमला किया था।  इससे पहले राजोरी और पुंछ में आतंकी वारदातों के लिए खास प्रशिक्षण लेकर आए लश्कर-ए-ताइबा के पाकिस्तानी आतंकी को मंगलवार सुरक्षा बलों ने बहरामगला क्षेत्र में ढेर कर दिया। उसका एक साथी जंगल में भाग निकला। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी