लाइव न्यूज़ :

जेकेपीसीसी ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल कराने के लिए संघर्ष का संकल्प लिया

By भाषा | Updated: July 3, 2021 21:00 IST

Open in App

श्रीनगर, तीन जुलाई, जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) ने शनिवार को कहा कि पार्टी संवैधानिक गारंटी के साथ राज्य का दर्जा बहाल कराने के लिए कड़ा संघर्ष करेगी। पार्टी ने कहा कि राज्य के दर्जे की बहाली केंद्र शासित प्रदेश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए मील का पत्थर है।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि जेकेपीसीसी ने यहां ग्रीष्मकालीन राजधानी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पूर्व विधायकों के साथ बैठक की और जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि नेताओं ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हाल ही में हुई सर्वदलीय बैठक पर भी चर्चा की।

प्रवक्ता ने बताया कि जेकेपीसीसी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने बैठक में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सर्वदलीय बैठक में परिसीमन और राजनीतिक प्रक्रिया के अलावा संवैधानिक गारंटी के साथ राज्य के दर्जे की बहाली पर जोर दिया। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने भी भाग लिया।

मीर ने कहा कि पार्टी ने केंद्र से अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए उस दिशा में आगे बढ़ने का आग्रह किया।

मीर ने बैठक में कहा, "सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने सबसे खराब स्थिति देखी है और यह जम्मू-कश्मीर के लोगों के बीच संदेह, भय और आशंकाओं को दूर करने का उपयुक्त समय है।"

प्रवक्ता ने कहा कि सर्वदलीय बैठक पर विचार-विमर्श के अलावा, जेकेपीसीसी की बैठक में सार्वजनिक महत्त्व के कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान