लाइव न्यूज़ :

जेकेएनपीपी अध्यक्ष मनकोटिया ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: February 10, 2021 13:42 IST

Open in App

जम्मू, 10 फरवरी जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) के अध्यक्ष और पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की बुधवार को घोषणा की।

उधमपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार के विधायक मनकोटिया को छह फरवरी को पार्टी का फिर से अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) चुना गया था। इस पद को वह पिछले एक दशक से ज्यादा समय से संभाल रहे थे।

अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो संदेश में मनकोटिया ने कहा, ‘‘भारी मन से मैं पार्टी में सभी पदों और दायित्वों तथा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा कर रहा हूं।’’

जेकेएनपीपी नेता ने कहा कि अपरिहार्य कारणों से उन्हें अपने सहयोगियों और कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किए बिना जल्दबाजी में यह फैसला करना पड़ा। उन्होंने संकेत दिया कि परिवार के भीतर पार्टी को लेकर मनमुटाव के कारण उन्होंने यह निर्णय किया।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैंने इस्तीफा नहीं दिया होता तो परिवार का मामला सार्वजनिक होने का अंदेशा था। मैं जेकेएनपीपी संस्थापक और संरक्षक भीम सिंह से अपील करता हूं कि हर्ष देव सिंह (जेकेएनपीपी चेयरमैन) समर्थ हैं और वह दायित्व निभा सकते हैं। उन्हें पार्टी की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।’’

भीम सिंह, मनकोटिया के चाचा हैं और हर्ष देव सिंह उनके चचेरे भाई हैं।

उन्होंने अपने समर्थकों से बृहस्पतिवार को उधमपुर की बैठक में हिस्सा लेने की अपील की है और कहा है कि बैठक से उनके भविष्य का फैसला होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह