जम्मू-कश्मीर के बडगाम से सेना के एक जवान को आतंकियों ने किया किडनैप, छुट्टी पर आया था घर

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 8, 2019 22:59 IST2019-03-08T22:59:05+5:302019-03-08T22:59:05+5:30

जम्मू-कश्मीर बडगाम: सेना के जवान का नाम मोहम्मद यासीन बताया जा रहा है। जो कुछ दिनों पहले छुट्टी पर अपने घर आया था। भट 26 फरवरी से 31 मार्च तक छुट्टी पर थे।

JK:army Jawan of (JAKLI Unit) Mohammad Yaseen kidnapped by terrorists Budgam | जम्मू-कश्मीर के बडगाम से सेना के एक जवान को आतंकियों ने किया किडनैप, छुट्टी पर आया था घर

प्रतीकात्मक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम से सेना के एक जवान के किडनैप होने की खबर आ रही है। सेना के जवान को बडगाम जिले से काजीपोरा चादुरा स्थित उनके घर से संदिग्ध आतंकियों ने अगवा किया है। 8 मार्च की शाम से सेना का जवान लापता है।न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, संदिग्ध आतंकियों द्वारा किडनैप किए जाने का शक है। फिलहाल इस खबर के लिए अधिक जानकारी का इंतजार है। 

सेना के जवान का नाम मोहम्मद यासीन बताया जा रहा है। जो कुछ दिनों पहले छुट्टी पर अपने घर बडगाम जिले से काजीपोराआया था। भट 26 फरवरी से 31 मार्च तक छुट्टी पर थे। सेना के साथ विशेष अभियान समूह ने इस इलाके की घेराबंदी कर ली है।


परिवार के सदस्यों के मुताबिक, सेना के जवान मोहम्मद यासीन भट को जंगल क्षेत्र की ओर ले जाया गया है, जो उसके घर से कुछ किलोमीटर दूर है। बता दें कि मध्य कश्मीर का बडगाम जिला आतंकी प्रभावित इलाकों में से एक है। 

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब सेना के जवानों के अगवा होने की खबर सामने आई है। इससे पहले भी सेना के जवानों की लापता होने की खबरें आती रही हैं। बीते साल 2018 में भी जम्मू-कश्मीर के ही शोपियां जिले में आतंकवादियों ने 44 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान को किडनैप किया था। जवान का नाम औरंगजेब बताया गया था। उसके बाद जवान की  निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी।

Web Title: JK:army Jawan of (JAKLI Unit) Mohammad Yaseen kidnapped by terrorists Budgam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे