लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में सत्ता हथियाने के लिए घटिया तरीकों का इस्तेमाल कर रही है जेकेएपी: नेकां

By भाषा | Updated: December 29, 2020 01:14 IST

Open in App

श्रीनगर, 28 दिसंबर नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने सोमवार को पूर्व वित्त मंत्री अल्ताफ बुखारी के नेतृत्व वाली जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) पर घाटी में सत्ता हथियाने के लिए घटिया तरीकों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी नवनिर्वाचित डीडीसी सदस्यों को डरा-धमका रही है।

बुखारी की एक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हए नेकां प्रवक्ता इमरान नबी डार ने कहा कि अगर तकनीकी गड़बड़ी ना हुई तो अब तक की गणना किसी भी मामले में जेकेएपी के पक्ष में नहीं है।

बुखारी ने टिप्पणी की थी कि उनकी पार्टी का लक्ष्य निर्दलीय और उनके साथ आने के इच्छुक अन्य दलों के सदस्यों की मदद से कम से छह से सात जिला विकास परिषदों में अपने अध्यक्ष निर्वाचित करना है।

डार ने कहा कि लोगों ने जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव में गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया और परिणामों ने पूरे जम्मू-कश्मीर में गठबंधन की सार्वभौमिक स्वीकार्यता को सत्यापित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र