लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: 23-24 अक्टूबर को बेमौसम बारिश व बर्फबारी को ‘राज्य विशिष्ट प्राकृतिक आपदा’ घोषित

By भाषा | Updated: November 1, 2021 13:33 IST

Open in App

जम्मू, एक नवंबर जम्मू कश्मीर प्रशासन ने राज्य आपदा मोचन कोष (एसडीआरएफ) मानदंडों के तहत 23 और 24 अक्टूबर को भारी बारिश और बर्फबारी को राज्य विशिष्ट प्राकृतिक आपदा घोषित किया है। इससे प्रभावित किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास और पुनर्गठन के सचिव नाज़िम ज़ई खान ने एक आदेश में कहा कि राज्य विशिष्ट आपदा में जम्मू क्षेत्र के छह जिले और कश्मीर क्षेत्र के तीन जिले आएंगे और एसडीआरएफ के जरिए प्रभावित परिवारों व विभागों को राहत दी जाएगी।

खान ने रविवार देर शाम जारी आदेश में कहा कि एसडीआरएफ के तहत 23 और 24 अक्टूबर को हुई भारी बारिश और बर्फबारी को ‘राज्य विशिष्टि आपदा’ घोषित किए जाने को मंजूरी दे दी गई है।

आदेश में कहा गया है कि जम्मू क्षेत्र में जम्मू, उधमपुर, किश्तवाड़, रियासी, सांबा और कठुआ और कश्मीर में अनंतनाग, कुलगाम और शोपियां जिले इस घोषणा के तहत आएंगे।

जम्मू क्षेत्र में 23 अक्टूबर को भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई थी जिससे खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है जबकि दक्षिण कश्मीर के जिलों में बागों को बेमौसम बर्फबारी से भारी नुकसान हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो