लाइव न्यूज़ :

जम्‍मू-कश्‍मीर के 11 जिलों में सोमवार सुबह तक लॉकडाउन, श्रीनगर में धारा 144 लागू

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 28, 2021 21:16 IST

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को कोरोना वायरस के 3,164 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,66,054 तक पहुंच गई।

Open in App
ठळक मुद्दे25 मरीजों की मौत होने के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 2,197 हो गई।कश्मीर संभाग से 2,134 और जम्मू संभाग से 1,030 नए मामले सामने आए।जम्मू-कश्मीर में फिलहाल 22,283 मरीज उपचाराधीन हैं। अब तक 1,41,574 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

जम्मूः जम्‍मू कश्‍मीर के 11 जिलों में कल शाम शाम सात बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू/लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है।

श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला, गांदरबल, जम्मू, कठुआ, रियासी, ऊधमपुर, बड़गाम, गुलगाम और पुलवामा में तीन दिन का लॉकडाउन लगाया जा रहा है। इसकी जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव सिमरनदीप सिंह ने दी है। अधिकारियों ने बताया कि वीरवार की शाम सात बजे से 3 मई सोमवार की सुबह 7 बजे तक सिर्फ आपातकालीन व आवश्यक सेवाओं से संबंधित गतिविधियों को ही अनुमति होगी।

अन्य सभी कारोबारी व सामान्य गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। इससे पूर्व प्रदेश सरकार ने 24 अप्रैल की शाम सात बजे से 26 अप्रैल की सुबह छह बजे 34 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लगाया था। श्रीनगर में पहले ही धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है।

 केंद्रशासित प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के सर्वाधिक 3164 नये मामले सामने आये और संक्रमितों की संख्या 1,66,054 हो गयी। आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण विभाग के सचिव सिमरनदीप सिंह ने बुधवार को कहा कि बृहस्पतिवार को शाम सात बजे से सोमवार को सुबह सात बजे तक कर्फ्यू प्रभाव में रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस दौरान किन किन गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी और कौन कौन से काम किये जा सकेंगे, उनके बारे में उपायुक्त आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत विस्तृत आदेश जारी करेंगे। इससे पहले केंद्रशासित प्रशासन ने शनिवार को 34 घंटे के कर्फ्यू की घोषणा की थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल