लाइव न्यूज़ :

J&K: LoC पर बर्फ में दब कर दो पोर्टरों की मौत, बर्फबारी के कारण उड़ानें रद्द, कई संपर्क मार्ग बंद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 7, 2019 22:21 IST

कश्मीर के जिला कुपवाड़ा में एलओसी पर एक आर्मी कैंप में हिमस्खलन हुआ। इस दौरान सेना के दो पोर्टर बर्फ की चपेट में आ गए और दब गए। वहां मौजूद अन्य जवानों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। बर्फ अधिक होने के कारण जवान समय पर दोनों पोर्टरों को बाहर नहीं निकाल पाए।

Open in App
ठळक मुद्देएलओसी पर सेना की एक पोस्ट पर बर्फ के नीचे दबने से दो पोर्टरों की मौत हो गई।बर्फबारी के कारण उड़ानें भी रद कर देनी पड़ी हैं। कई संपर्क मार्ग बंद हो चुके हैं।

कश्मीर में बर्फबारी का कहर जारी है। एलओसी पर सेना की एक पोस्ट पर बर्फ के नीचे दबने से दो पोर्टरों की मौत हो गई। बर्फबारी के कारण उड़ानें भी रद कर देनी पड़ी हैं। कई संपर्क मार्ग बंद हो चुके हैं। पूरे जम्मू कश्मीर को भयानक सर्दी ने अपनी चपेट में ले लिया है।

कश्मीर के जिला कुपवाड़ा में एलओसी पर एक आर्मी कैंप में हिमस्खलन हुआ। इस दौरान सेना के दो पोर्टर बर्फ की चपेट में आ गए और दब गए। वहां मौजूद अन्य जवानों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। बर्फ अधिक होने के कारण जवान समय पर दोनों पोर्टरों को बाहर नहीं निकाल पाए। जब तक दोनों को बाहर निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सेना ने मरने वाले दोनों पोर्टरों की फिलहाल पहचान नहीं बताई है। वहीं गुलमर्ग और सोनमर्ग समेत सभी उच्चपर्वतीय इलाकों में बर्फबारी व श्रीनगर में बारिश से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जम्मू में भी जारी बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो दिन तक मौसम के तेवर इसी तरह तीखे रहेंगे। श्रीनगर हवाई अड्डा अधिकारी के अनुसार श्रीनगर हवाई अड्डे पर खराब दृश्यता और बर्फबारी के कारण, अब तक दो उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। भीड़भाड़ के कारण अन्य उड़ानें देरी से चल रही हैं। भारी हिमपात से मुगल रोड और श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद है ।

जम्मू कश्मीर में बुधवार को मौसम ने करवट बदली और गुलमर्ग व सोनमर्ग समेत सभी उच्चपर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। भारी हिमपात से जम्मू संभाग के राजौरी-पुंछ जिले को कश्मीर से जोड़ने वाला मुगल रोड और श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद हो गया है। इससे लद्दाख से सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया है।

अलबत्ता, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू है। इस बीच, श्रीनगर में बारिश जारी रही। इसका असर जम्मू में भी नजर आया और दिनभर बादल छाए रहे। कुछ जगह हल्की बूंदाबादी भी हुई। मौसम में आए इस बदलाव से राज्य में ठंड बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आठ नवंबर तक मौसम के मिजाज तीखे रहेंगे। इस दौरान बर्फबारी व बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है।कश्मीर में कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था। मंगलवार देर रात वादी में अधिकांश इलाकों में तेज हवा व बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। बुधवार तड़के मौसम के मिजाज और बिगड़ गए और ऊपरी इलाकों में हिमपात शुरू हो गया। गुलमर्ग में एक फुट इंच, अफरवट में डेढ़ फीट, सोनमर्ग में डेढ़ फुट, साधनाटॉप में दो फुट और महागुनसटॉप में भी दो फुट बर्फ रिकॉर्ड की गई। देर शाम तक यह सिलसिला जारी था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया