लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: भ्रष्टाचार के आरोपी एचयूडीडी के तीन अधिकारी निलंबित

By भाषा | Updated: June 22, 2021 18:49 IST

Open in App

जम्मू, 22 जून जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी आवास एवं शहरी विकास विभाग (एचयूडीडी) के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इन सभी अधिकारियों के खिलाफ वर्ष 2015 में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने मुकदमा दर्ज किया था और इनके खिलाफ जांच लंबित है। एक आधिकारिक आदेश में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

एचयूडीडी के प्रधान सचिव धीरज गुप्ता ने विभाग के नगर योजना प्रभारी हामिद अहमद वानी, श्रीनगर विकास प्राधिकरण की वरिष्ठ नगर योजना प्रभारी फरजाना एन और जम्मू-कश्मीर झील जलमार्ग विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता फिरोज अहमद मीर को निलंबित करने का आदेश दिया।

आरोपी अधिकारियों के खिलाफ जब वर्ष 2015 में भ्रष्टाचार के मामले में मुकदमा दर्ज किया, तब वे अलग-अलग पदों पर तैनात थे।

आदेश के मुताबिक, निलंबन के दौरान वानी प्रशासनिक विभाग के साथ जबकि फरजाना एसडीए के उपाध्यक्ष कार्यालय के साथ और मीर एलएडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष कार्यालय के साथ संबद्ध रहेंगे।

इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार भट को भी निलंबन में रखा है, जिनके आचरण को लेकर जांच लंबित है।

गृह विभाग की प्रधान सचिव शालीन काबरा ने एक बयान में कहा कि निलंबन अवधि के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गृह विभाग के साथ संबद्ध रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो