लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: आईईडी लगा सुरक्षाबलों के काफिले को निशाना बनाना चाहते थे आतंकी, नापाक मंसूबे पर फिरा पानी

By सुरेश डुग्गर | Updated: June 11, 2019 16:28 IST

सोमवार देर शाम करीब पांच बजे मेंढर-पुंछ मार्ग पर कृष्णा घाटी क्षेत्र में किसी राहगीर ने सड़क किनारे एक बड़ी सी संदिग्ध वस्तु देख कर पास ही तैनात सेना को इसके बारे में जानकारी दी। तुरंत सेना एवं पुलिस के जवान सक्रिय हुए।

Open in App
ठळक मुद्देपुंछ जिले के कृष्णा घाटी क्षेत्र में मेंढर-पुंछ मार्ग पर आतंकियों ने आईईडी लगाई।पिछले एक महीने में आतंकी ऐसी चार कोशिशों को अंजाम दे चुके हैं।

अब आतंकियों के निशाने पर पुंछ तथा राजौरी के सेक्टर हैं जहां वे आईईडी लगा कर सुरक्षाबलों को क्षति पहुंचाने की कोशिश में जुटे हैं। आज भी उन्होंने एक आईईडी लगा ऐसी नाकाम कोशिश की। पिछले एक महीने में वे ऐसी चार कोशिशों को अंजाम दे चुके हैं।

पुंछ जिले के कृष्णा घाटी क्षेत्र में मेंढर-पुंछ मार्ग पर आईईडी मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों ने मार्ग की घेराबंदी करते हुए वाहनों की आवाजाही तत्काल रोक दी। इसके चलते देर रात तक सैकड़ों वाहन रास्ते में फंस कर रह गए। देर रात तक आईईडी को निष्क्रिय करने के प्रयास सुरक्षा बल कर रहे थे। माना जा रहा है कि सैन्य काफिले को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाई गई थी।

सोमवार देर शाम करीब पांच बजे मेंढर-पुंछ मार्ग पर कृष्णा घाटी क्षेत्र में किसी राहगीर ने सड़क किनारे एक बड़ी सी संदिग्ध वस्तु देख कर पास ही तैनात सेना को इसके बारे में जानकारी दी। तुरंत सेना एवं पुलिस के जवान सक्रिय हुए।

मौके पर पहुंच जांच की तो पाया कि एक बड़े से लोहे के डब्बे में आईईडी सेट की गई है। सेना ने बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। सड़क पर आईईडी मिलने से क्षेत्र के भय का माहौल बन गया है। क्योंकि यह मार्ग सेना के नियंत्रण रेखा की तरफ आवाजाही करने का मुख्य मार्ग है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया