लाइव न्यूज़ :

J&K: आतंकियों ने पंचायत चुनावों से दूर रहने की दी चेतावनी, राज्यपाल बोले- चुनावों में नहीं डाल पाएंगे खलल 

By सुरेश डुग्गर | Updated: November 5, 2018 23:37 IST

जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच आतंकियों ने जम्मू के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार रात भाजपा के राज्य सचिव अनिल परिहार व उनके भाई अजीत परिहार की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी।

Open in App

शीतकालीन राजधानी जम्मू में सोमवार से सरकार का ‘दरबार’ लग गया है। इस मौके पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बताया कि किश्तवाड़ में भाजपा नेता को मारने वाले आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है। 

उन्होंने कहा कि निगम चुनाव आसानी से पूरा हो जाने को लेकर आतंकवादी निराश थे। सुरक्षाबलों का मनोबल काफी ऊंचा है, उनका कहना है कि आतंकवादी पंचायत चुनाव में भी किसी तरह की गड़बड़ी नहीं कर पाएंगे। इस बीच आतंकियों ने डोडा में पोस्टरों से लोगों को पंचायत चुनाव से दूर रहने की चेतावनी दी है।

सोमवार से नागरिक सचिवालय, राजभवन समेत पुलिस मुख्यालय, हाईकोर्ट, आयोगों के कार्यालय  अगले 6 महीनों तक जम्मू से काम करेंगे। दरबार मूव की परंपरा के तहत छह महीने के लिए जम्मू ही रियासत की राजधानी रहेगी। रियासत में राज्यपाल शासन लागू होने के चलते नागरिक सचिवालय में राज्यपाल सत्यपाल मलिक का गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया। इसके बाद राज्यपाल  ने सचिवालय की विभिन्न सेक्शनों का दौरा कर अधिकारियों व मुलाजिमों के लिए उपलब्ध करवाई गईं सुविधाओं का जायजा लिया।

जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच आतंकियों ने जम्मू के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार रात भाजपा के राज्य सचिव अनिल परिहार व उनके भाई अजीत परिहार की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। किश्तवार में भाजपा नेता को मारने वाले आतंकवादियों की पहचान की गई है। इस हमले के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित कई लोगों ने कड़ी निंदा की थी। उमर अब्दुल्ला ने इसे दुखद करार देते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

जानकारी हो कि भाजपा के प्रदेश सचिव व उनके भाई की हत्या के मामले में आतंकियों की धरपकड़ के लिए गठित सीट ने कई इलाकों में छापेमारी की। एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इसके अलावा अनिल परिहार की दुकान पर काम करने वाले दोनों नौकरों से भी पूछताछ की है। पुलिस अधिकारी जांच को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

सीट ने घटनास्थल को अच्छी तरह से खंगाल कर सबूत जुटाने का प्रयास किया था। इसके अलावा तापल गली के आसपास के इलाके में लोगों से पूछताछ की गई थी। रविवार को जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने किश्तवाड़ के कई इलाकों में छापेमारी की और एक दर्जन से अधिक लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लाया। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या इनको आतंकी हमले के बारे में कोई जानकारी है कि नहीं।

अनिल परिहार ने दुकान पर काम करने के लिए दो नौकर रखे थे, जो अनिल परिहार की गतिविधियों की पूरी जानकारी रखते थे। पुलिस इनसे पूछताछ करके भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा सीट ने किश्तवाड़ के आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी छापेमारी की है।

इस बीच कश्मीर घाटी के बाद अब चिनाब वैली के डोडा जिले में हिजबुल मुजाहिदीन के धमकी भरे पोस्टर चस्पा पाए गए हैं। आतंकी संगठन ने लोगों को पंचायत चुनाव से दूर रहने की चेतावनी दी है। इस मामले में पुलिस ने तत्काल पोस्टर को जब्त करते हुए 13 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। चिनाब वैली में लगातार आतंकी गतिविधियां बढ़ रही हैं।

किश्तवाड़ में पिछले सप्ताह आतंकियों ने भाजपा के राज्य सचिव अनिल परिहार व उनके भाई अजीत परिहार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।  जिले के काश्तीगढ़ ब्लाक के धंढाल व गुरमाल इलाके में पोस्टर चस्पा पाए गए। 

पंचायत चुनाव में खलल डालने संबंधी पोस्टर की सूचना पर सक्रिय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की। लोगों में विश्वास बनाए रखने के लिए गश्त तेज कर दी। साथ ही आश्वस्त किया कि पोस्टर चिपकाने वाले जल्द धरे जाएंगे। पोस्टर चस्पा होने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत है।  ज्ञात हो कि पंच व सरपंच की 88 सीटों के लिए 232 लोगों ने नामांकन किया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए