लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में CRPF के जवानों पर आतंकी हमला, 5 जवान शहीद, 2 आतंकवादी मारे गए

By सुरेश डुग्गर | Updated: June 12, 2019 18:57 IST

दक्षिण कश्मीर में केपी रोड अनंतनाग में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पर किए गए फिदायीन हमले की जिम्मेदारी अल उमर मुजाहिदीन ने ली है।

Open in App
ठळक मुद्देअल उमर मुजाहिदीन ने हमले की जिम्मेवारी ली है.समाचार लिखे जाने तक गोलीबारी जारी थी।

अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से 18 दिन पहले आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग कस्बे के उस बस अड्डे के पास एक फिदायीन हमला कर पांच जवानों की जान ले ली जहां से अमरनाथ यात्रियों को गुजरना होता है।

आधिकारिक तौर पर 3 जवानों और एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि हुई है। समाचार लिखे जाने तक गोलीबारी जारी थी। हमले में एसएचओ तथा एक महिला भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं जिनकी दशा नाजुक बताई जा रही है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, अनंतनाग में ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास सीआरपीएफ पार्टी पर फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

सुरक्षाबलों ने इस दौरान एक आतंकी को भी मार गिराया। हमले में एसएचओ अनंतनाग भी जख्मी हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

दक्षिण कश्मीर में केपी रोड अनंतनाग में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पर किए गए फिदायीन हमले की जिम्मेदारी अल उमर मुजाहिदीन ने ली है। अल उमर मुजाहिदीन के प्रवक्ता ने कहा कि उसके कैडरों ने ही सुरक्षाबलों की पार्टी पर हमला किया, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं। प्रवक्ता ने निकट भविष्य में और हमले करने की धमकी भी दी है।

 

इससे पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के करीब 40 जवान शहीद हो गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे। जैश के आतंकी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों को ले जा रही बस को टक्कर मार दी थी।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के करीब 2500 जवान 78 वाहनों के काफिले में जा रहे थे। इनमें से अधिकतर अपनी छुट्टियां बिताने के बाद अपनी ड्यूटी पर लौट रहे थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलासीआरपीएफअनंतनाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है