लाइव न्यूज़ :

शौर्य चक्र से सम्मानित औरंगजेब की हत्या के लिए साथी फौजी दोषी? तीन साथी पुलिस हिरासत में

By सुरेश डुग्गर | Updated: February 6, 2019 19:39 IST

सूत्रों की मानें तो इन जवानों ने आतंकियों के लिए मुखबिरी की थी। जिसके बाद छुट्टी पर घर जा रहे औरंगजेब की अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि वह अभी राष्ट्रीय राइफल्स के दो जवानों से पूछताछ कर रही है।

Open in App

क्या शौर्य चक्र से सम्मानित किए गए शहादत पाने वाले सेना के राइफलमेन औरंगजेब की हत्या के लिए उसके ही तीन फौजी साथी दोषी थे। इस गुत्थी को सुलझाने की खातिर कश्मीर में सेना के जवान औरंगजेब की अपहरण के बाद हत्या के मामले में जांच कर रही पुलिस ने तीन फौजियों को हिरासत में लिया है। 

सूत्रों की मानें तो इन जवानों ने आतंकियों के लिए मुखबिरी की थी। जिसके बाद छुट्टी पर घर जा रहे औरंगजेब की अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि वह अभी राष्ट्रीय राइफल्स के दो जवानों से पूछताछ कर रही है। कश्मीर में यह पहला मौका है जब किसी सेना के जवान पर यह प्रश्न चिन्ह लग रहा है कि उसने आतंकियों के लिए मुखबिरी की हो।

पिछले साल जून 2018 में ईद से पहले सेना की 44 आरआर के राइफलमैन औरंगजेब छुट्टियों पर पुंछ अपने घर जा रहे थे। इस दौरान आतंकियों ने पुलवामा और शोपियां के रास्ते में उन्हें निजी टैक्सी से अगवा कर लिया था। कलमपोरा से करीब 15 किलोमीटर दूर गुस्सु गांव में अगले दिन औरंगजेब का गोलियों से छलनी शव मिला था।

औरंगजेब की शहादत के बाद ही इस मामले की जांच के दौरान हनी ट्रैप और भीतरी घात की बात सामने आई थी। इसके बाद सेना ने 44 आरआर से जुड़े कुछ स्थानीय सैन्यकर्मियों की गतिविधियों की निगरानी शुरू की और तीन से चार सैन्यकर्मियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। यह मामला लगभग दब चुका था, लेकिन गत रविवार को अचगूजा पुलवामा के रहने वाले एक युवक तौसीफ अहमद वानी को मेजर शुक्ला द्वारा पूछताछ के दौरान कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने के बाद फिर सुर्खियों में आ गया।

औरंगजेब के अपहरण व उसकी हत्या से जुड़े मामले में हिरासत में लिए गए तीन सैन्यकर्मियों के नाम तजामुल अहमद, आदिल वानी और आबिद वानी बताए जाते हैं। तीनों कश्मीर के नागरिक हैं और दो जिला पुलवामा के और एक कुलगाम का रहने वाला बताया जाता है।

शहीद औरंगजेब को बीते साल मरणोपरांत शौर्य चक्र भी प्रदान किया गया था। औरंगजेब 44 आरआर के मेजर शुक्ला के नेतृत्व वाले क्यूएटी दस्ते के सदस्य था। इस दस्ते ने कई नामी आतंकियों को मार गिराने में अहम भूमिका निभाई है। 

देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी अदम्य वीरता के लिए गढ़वाल रायफल्स के मेजर आदित्य कुमार और राष्ट्रीय रायफल के रायफलमैन शहीद औरंगजेब को शौर्य चक्र से सम्मानित भी किया गया। हर साल देश के प्रति अदम्य वीरता और साहस का प्रदर्शन करने वाले जवानों को सम्मानित किया जाता है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?