लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर की समस्याएं गांधी परिवार की विरासत: भाजपा

By भाषा | Updated: September 10, 2021 21:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर जम्मू-कश्मीर की समग्र संस्कृति को तोड़ने के प्रयास संबंधी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि क्षेत्र की सभी समस्याएं ‘‘गांधी परिवार की विरासत’’ हैं।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वोट बैंक की अपनी हल्की राजनीति के लिए ना सिर्फ कश्मीरी पंडितों बल्कि क्षेत्र के विकास का भी बलिदान कर दिया।

माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के एक दिन बाद राहुल गांधी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर आरोप लगाया कि वे जम्मू-कश्मीर की समग्र संस्कृति को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं और कहा कि दोनों संगठन केंद्र शासित प्रदेश के लोगों में प्यार एवं भाईचारे को ‘‘खत्म’’ कर रहे हैं।

उन्होंने विस्थापित कश्मीरी पंडितों से कहा कि वह और उनका परिवार इसी समुदाय से आता है। उन्होंने उन्हें हरसंभव सहायता मुहैया कराने का वादा किया।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता ने उन्हें ‘‘अपरिपक्व और गैर जिम्मेदार’’ करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर की समस्याएं गांधी परिवार की विरासत हैं। कश्मीर की समस्याओं के लिए जवाहरलाल नेहरू जिम्मेवार हैं।’’

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सुविधानुसार यह भूल जाते हैं कि कश्मीरी पंडितों की चिंताएं कांग्रेस और समान विचारधारा वाले दलों की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण हैं।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सराहना करते हुए पात्रा ने कहा कि इससे कश्मीर की महिलाओं, अनुसूचित जातियों और शरणार्थियों से भेदभाव समाप्त हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कश्मीर विकास और समावेश की ओर बढ़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग