लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर पुलिस ने जम्मू के सीमावर्ती इलाके में आईईडी सामग्री ले जा रहे ड्रोन को मार गिराया

By भाषा | Updated: July 23, 2021 10:43 IST

Open in App

जम्मू, 23 जुलाई जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू जिले के सीमावर्ती इलाके में पांच किलोग्राम वजन की आईईडी सामग्री ले जा रहे ड्रोन को मार गिराया। अधिकारियों ने यह शुक्रवार को जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के साथ कनाचक की सीमा पर एक ड्रोन के उड़ने की सूचना के बाद पुलिस की एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) हरकत में आई और ड्रोन विरोधी रणनीति का इस्तेमाल करते हुए उसे मार गिराया।

अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन सीमा के अंदर सात से आठ किलोमीटर अंदर उड़ रहा था, इसके छह बड़े पंख थे और यह एक टेट्रा-कॉप्टर था। उन्होंने बताया कि आईईडी सामग्री को ड्रोन के साथ जोड़ा गया था और प्रतीत होता है कि उपयोग करने से पहले विस्फोटक सामग्री को जोड़कर आईईडी बनाना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos