लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर पुलिस ने जब्त की 100 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन, एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 25, 2021 21:43 IST

Open in App

जम्मू, 25 नवंबर जम्मू कश्मीर पुलिस ने बृहस्पितवार को पंजाब जा रहे एक ट्रक से 100 करोड़ रुपये के मूल्य की 52 किलोग्राम हेरोइन जब्त की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पाकिस्तान की ओर से घाटी में आतंकवाद को वित्तपोषित करने के लिए इस नशीले पदार्थ की तस्करी जम्मू कश्मीर में की गई थी।

जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''गुप्त सूचना के आधार पर झज्जर कोटली के थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने राजमार्ग पर वाहनों की तलाशी के लिए चौकियां लगवाईं।''

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह भी मौजूद थे।

मुकेश सिंह ने कहा कि श्रीनगर से पंजाब की ओर जा रहे एक ट्रक ने एक चौकी को पार किया और भागने की कोशिश की लेकिन उसे रोक लिया गया।

उन्होंने बताया कि ट्रक की तलाशी के दौरान पुलिस ने 52 किलोग्राम हेरोइन जब्त की, जिसका मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में 100 करोड़ रुपये बताया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक का चालक भागने में कामयाब रहा। उन्होंने कहा कि सह-चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान हरियाणा के निवासी भरत कुमार के रूप में हुई है।

एडीजीपी ने कहा कि शुरुआती जांच में यह पता चला कि हेरोइन की खेप की कश्मीर के श्रीनगर से पंजाब में तस्करी की जा रही थी।

उन्होंने कहा कि हेरोइन की थैलियों पर 1999 लिखा है, जो पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को वित्तपोषित करने के लिये इसकी तस्करी की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले बरामद हुई हेरोइन पर भी इस तरह के निशान मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos