लाइव न्यूज़ :

महबूबा मुफ्ती की बेटी के सीमित अवधि पासपोर्ट जारी करने के आरोपों पर जम्मू कश्मीर पुलिस ने दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2023 08:46 IST

इल्तिजा मुफ्ती ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पढ़ाई के लिए दो साल की अवधि का “देश-विशिष्ट पासपोर्ट” जारी होने के बाद शुक्रवार को सवाल किया कि क्या वह ‘आतंकवादी या राष्ट्र-विरोधी हैं’।

Open in App
ठळक मुद्दे  जम्मू कश्मीर पुलिस ने महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती के आरोपों को झूठा बताया है। पुलिस ने कहा कि पासपोर्ट जारी करने से पहले सुरक्षा सत्यापन बहुत अहम सेवा है।

श्रीनगरः  जम्मू कश्मीर पुलिस ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती के उन आरोपों को शुक्रवार को ‘‘पूरी तरह झूठ’’ बताया कि दो साल के लिए ‘‘देश विशिष्ट पासपोर्ट’’ जारी होने के बाद उन पर उच्च न्यायालय में ‘‘अपनी याचिका वापस लेने का दबाव’’ बनाया जा रहा है।

पुलिस ने इल्तिजा के जवाब पर अपनी प्रतिक्रिया में उनका नाम लिए बगैर कहा कि पासपोर्ट जारी करने से पहले सुरक्षा सत्यापन बहुत अहम सेवा है और बल की सतर्कता के कारण 54 लड़के पकड़े गए हैं जिन्हें 2017-18 के दौरान गलत तरीके से पासपोर्ट जारी किए गए। पुलिस ने एक बयान में कहा कि वादी पर दबाव के आरोपों के बाद फौरन आंतरिक जांच करायी गयी और उसने इन आरोपों को ‘‘पूरी तरह झूठा’’ बताया।

गौरतलब है कि इल्तिजा मुफ्ती ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पढ़ाई के लिए दो साल की अवधि का “देश-विशिष्ट पासपोर्ट” जारी होने के बाद शुक्रवार को सवाल किया कि क्या वह ‘आतंकवादी या राष्ट्र-विरोधी हैं’। इल्तिजा ने जम्मू कश्मीर पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) की प्रतिकूल रिपोर्ट के कारण पासपोर्ट के लिए अपना आवेदन मंजूर नहीं होने के बाद फरवरी में जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय का रुख किया था। उनके पासपोर्ट की अवधि दो जनवरी को समाप्त हो गई थी और उन्होंने पिछले साल आठ जून को नए सिरे से आवेदन किया था।

भाषा इनपुट

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया