लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा प्राप्त लोगों से बिना सुरक्षा गार्ड बाहर निकलने से मना किया

By भाषा | Updated: June 3, 2021 14:26 IST

Open in App

श्रीनगर, तीन जून पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि कश्मीर में सुरक्षा प्राप्त लोग उन्हें आवंटित सुरक्षा गार्ड के बगैर बाहर ना निकलें।

कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया है, ‘‘सुरक्षा प्राप्त कोई भी व्यक्ति बगैर पीएसओ के बाहर ना जाए। जमीनी स्तर पर खतरे की आकलन करने के बाद ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी।’’

पुलवामा जिले के तराल इलाके में आतंकवादियों द्वारा भाजपा पार्षद राकेश पंडित की हत्या के बाद पुलिस ने परामर्श जारी किया है।

गौरतलब है कि पंडित को श्रीनगर में एक सुरक्षित मकान मुहैया कराया गया था, जहां से वह तराल में अपने मित्र से मिलने गए थे। इसी दौरान तीन आतंकवादियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

अधिकारी ने सुरक्षा प्राप्त लोगों से परामर्श पर अमल करने का अनुरोध किया है ताकि अनावश्यक खतरों से बचा जा सके।

कुमार ने कहा, ‘‘सुरक्षा प्राप्त सभी लोगों से अनुरोध है कि एसओपी का पालन करें और अपने जीवन को अनावश्यक रूप से खतरे में ना डालें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र