लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर पुलिस ने ‘स्लीपर सेल मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ किया, आतंकियों के पांच सहयोगी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 20, 2021 22:45 IST

Open in App

श्रीनगर, 20 नवंबर जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में एक ‘स्लीपर सेल मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ कर लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादियों के पांच सहयोगियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शौकत इस्लाम डार, एजाज अहमद लोन, एजाज गुलजार, मंजूर अहमद भट और नासिर अहमद शाह के रूप में हुई है। सभी आरोपी पुलवामा के लेल्हार के रहने वाले हैं।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पुलिस ने पुलवामा में स्लीपर सेल मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया।’’

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मॉड्यूल स्लीपर सेल के रूप में कार्य कर रहा था और हथियारों, गोला-बारूद की खरीद और उसे पहुंचाने के काम में शामिल था। वे अपने आकाओं के इशारे पर सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमले करने में भी शामिल थे।’’ प्रवक्ता ने कहा कि आरोपियों के पास से हथियार, गोला बारूद के साथ ही अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर