लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग में लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

By भाषा | Updated: August 2, 2021 18:51 IST

Open in App

श्रीनगर, दो अगस्त जम्मू कश्मीर पुलिस ने केंद्र शासित प्रदेश के अनंतनाग जिले में लश्कर ए तैयबा आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विकसित करने में शामिल चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है । अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि लश्कर के आईईडी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस ने अनंतनाग शहर में एक बड़ा हमला होने से बचा लिया है । इसके अलावा पुलिस ने भोले-भाले युवाओं को इस आनलाइन दुष्प्रचार में शामिल होने से भी बचा लिया है ।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पुलिस ने अनंतनाग जिले में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जो प्रतिबंधित संगठन लश्कर ए तैयबा से संबंधित था । मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो अनंतनाग शहर में धमाका करने के लिये आईईडी विकसित करने में शामिल थे ।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया और ऑनलाइन मंचों का इस्तेमाल कर भोले-भाले युवकों को आतंकी गुट में शामिल होने के लिए प्रेरित करने में भी शामिल थे।

प्रवक्ता ने बताया कि उनके पास से हथगोला और संवेदनशील सामग्री बरामद किये गये हैं ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर आतंकवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया और उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा संवेदनशील सामग्री बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि उसकी पहचान आमिर रियाज लोन के रूप में की गयी है जो बारामूला का रहने वाला है ।

प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह पता चला कि वह लश्कर के एक सक्रिय आतंकवादी हिलाल शेख के संपर्क में है, जो बारामूला का ही रहने वाला है ।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान और लोन से पूछताछ के बाद यह सामने आया कि एक अन्य आतंकवादी इंटरनेट से प्राप्त सूचना के आधार पर आईईडी बना रहा है । उसकी पहचान ओवैस अहमद शकसाज के रूप में हुयी और वह सीर हमदान का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया, ‘‘मामले में आगे की जांच में यह खुलासा हुआ कि दो और आतंकवादी इसमें शामिल हैं जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया । उनकी पहचान सुहैब मुजफ्फर काजी ऊर्फ तमिल तथा तारिक डार के रूप में की गयी । काजी पुलवामा का रहने वाला है।

प्रवक्ता ने बताया कि काजी लश्कर के आतंकी तथा पुलवामा के रहने वाले आकिब डार के सीधे संपर्क में था, जिसने उसे सुराक्षा बलों पर हमला करने के मकसद से हथगोला मुहैया कराया था । उन्होंने बताया कि उसके पास से हथगोला बरामद किया गया है। डार कुलगाम निवासी एक अन्य आतंकवादी असलम डार के संपर्क में था जो उसे परिवहन सहायता मुहैया कराता था ।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘‘मामले की प्राथमिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि जिस मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर के एक सक्रिय आतंकवादी के लिये काम करता था और अनंतनाग शहर में धमाका करने के उद्देश्य से आईईडी विकसित करने में लगा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए