लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू में संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया, 5.5 किलो आईईडी जब्त किया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 00:30 IST

Open in App

जम्मू, 27 जून जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को लश्कर-ए-तैयबा के एक अग्रिम समूह ''रेसिस्टेंस फोर्स'' से जुड़े एक कथित आतंकवादी को गिरफ्तार किया और उसके पास से 5.5 किलोग्राम आईईडी जब्त किया है।

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामबन के जैनहाल-बनिहाल निवासी नदीम-उल-हक के रूप में की और कहा कि उसकी गिरफ्तारी से एक बड़ी त्रासदी टल गई है। एसएसपी ने बताया कि हक पाकिस्तान और दक्षिण कश्मीर के शोपियां में अपने आकाओं के संपर्क में था।

उन्होंने बताया कि हक को लश्कर-ए-तैयबा के अग्रिम समूह रेसिस्टेंस फोर्स ने किसी भीड़-भाड़ वाली जगह पर आईईडी लगाकर विस्फोट करने का काम दिया था।

एसएसपी ने बताया कि हक को पुलिस टीम ने बरमिनी रोड पर नियमित जांच के दौरान पकड़ा था, जहां वह पीले रंग का बैग लेकर बठिंडी की ओर जा रहा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस दल को देखकर हक ने भागने की कोशिश की जिससे उस पर शक हुआ और तेजी से पीछा कर उसे पकड़ लिया गया।

कोहली ने बताया कि हक के बैग की तलाशी में आईईडी बरामद हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हक के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी को 'बड़ी सफलता' करार देते हुए एसएसपी ने कहा कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और जांच आगे बढ़ने पर और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से पुलिस टीम की चौकियों और कई स्थानों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी के कारण यह सफलता हासिल हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह