लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: पीडीपी ने बादामीबाग छावनी के निवासियों पर लगाए गए ‘संपत्ति कर’ को वापस लेने की मांग की

By भाषा | Updated: June 11, 2021 19:30 IST

Open in App

श्रीनगर, 11 जून यहां बादामीबाग छावनी बोर्ड के अधिकारक्षेत्र के कुछ निवासियों द्वारा संपत्ति कर देने संबंधी नोटिस मिलने का दावा किए जाने के बाद शुक्रवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने कर वापस लेने की मांग की। पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता सुहैल बुखारी ने यहां एक प्रेस वार्ता में कहा कि बादामीबाग छावनी बोर्ड के अधिकारक्षेत्र के अंतर्गत रहने वालों पर मनमाने ढंग से संपत्ति कर लगाने का निर्णय लिया गया है और इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।

बादामीबाग छावनी बोर्ड, रक्षा मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था है। बुखारी ने कहा कि ऐसी खबरें मिली हैं कि छावनी बोर्ड के अधिकारक्षेत्र में रहने वालों को संपत्ति कर देने को कहा जा रहा है। वर्ष 2019 से परेशान लोगों की सहायता करने की बजाय सरकार लोगों को और विकट स्थिति में धकेल रही है ।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से संपत्ति कर वसूलने का निर्णय तत्काल वापस लिया जाना चाहिए क्योंकि घाटी के लोग आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार, बादामीबाग छावनी 1954 में स्थापित ‘क्लास दो’ छावनी है और इसका क्षेत्रफल 1458.537 एकड़ है जिसमें से 313.50 एकड़ असैन्य क्षेत्र है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए