लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर :एनआईए ने आतंकवाद की साजिश रचने के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 12, 2021 21:15 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 नवंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की साजिश रचे जाने की अपनी जांच के सिलसिले में शुक्रवार को और दो लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इन दो गिरफ्तारियों के साथ मामले में पिछले एक महीने में कश्मीर के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किये गये लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 27 हो गई है।

एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि राशिद मुजफ्फर गनिये और नासिर मीर को शुक्रवार को घाटी में एनआईए के छापों के दौरान गिरफ्तार किया गया। वे दोनों बारामुला जिले में सोपोर इलाके के रहने वाले हैं।

एनआईए ने कहा, ‘‘प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ कि दोनों गिरफ्तार आरोपी आतंकवादियों के सहयोगी थे या विभिन्न घोषित आतंकी संगठनों के लिए काम करते थे तथा आतंकवादियों को साजोसामान मुहैया करते थे। ’’

एनआईए ने जम्मू कश्मीर और अन्य बड़े शहरों में आतंकी संगठनों द्वारा हिंसक आतंकी कृत्यों को अंजाम देने की साजिश रचने के सिलसिले में 10 अक्टूबर को एक मामला दर्ज किया था।

प्रवक्ता ने बताया कि इन आतंकवादियों ने कई आम आदमी की हत्या करने सहित आतंकी कृत्यों को अंजाम देकर कश्मीर घाटी में आतंक पैदा किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह