जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 26, 2026 16:00 IST2026-03-26T15:59:26+5:302026-03-26T16:00:36+5:30

इंटेलिजेंस एजेंसियों के अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक खास इंटरसेप्ट के आधार पर यह जानकारी मिली है कि आतंकी संगठन आईईडी का इस्तेमाल करके सुरक्षा बलों पर एक बड़ा हमला करने की योजना बना रहे हैं।

jk news threat terrorist attacks in Jammu and Kashmir intelligence reports and officials claiming | जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

file photo

Highlightsजम्मू कश्मीर में तैनात सुरक्षा बलों के साथ शेयर किया गया है।जम्मू कश्मीर में संबंधित बलों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।किसी भी गैर-बुलेटप्रूफ वाहन में आवाजाही नहीं करनी चाहिए।

जम्मूः आतंकियों के मंसूबों को नाकाम बनाने के लिए घाटी में ही नहीं जम्मू प्रांत में भी सभी प्रमुख पर्यटन और र्धमस्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। घाटी में सभी अल्पसंख्यको की बस्तियों और उन मोहल्लों में जहां प्रवासी श्रमिकों की संख्या ज्यादा है,पुलिस व अर्धसैनिक बलों की गश्त बढ़ाई गई है। हाइवे और सीमांत इलाकों में गश्त बढ़ाने के साथ साथ आतंकियों की संभावित उपस्थिति वाले इलाकों में आतंकरोधी अभियान तेज किए गए हैं। दरअसल जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है क्योंकि इंटेलिजेंस एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का इस्तेमाल करके आतंकी हमला हो सकता है। यह अलर्ट केंद्र सरकार की इंटेलिजेंस एजेंसियों ने जारी किया है और इसे जम्मू कश्मीर में तैनात सुरक्षा बलों के साथ शेयर किया गया है।

इंटेलिजेंस एजेंसियों के अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक खास इंटरसेप्ट के आधार पर यह जानकारी मिली है कि आतंकी संगठन आईईडी का इस्तेमाल करके सुरक्षा बलों पर एक बड़ा हमला करने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद जम्मू कश्मीर में संबंधित बलों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर में जमीन पर तैनात सभी बलों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है और उन्हें जरूरी सावधानियां बरतने की भी सलाह दी गई है। अलर्ट में यह भी कहा गया है कि बलों को अपनी आवाजाही कम से कम रखनी चाहिए, और किसी भी गैर-बुलेटप्रूफ वाहन में आवाजाही नहीं करनी चाहिए, क्योंकि वे संभावित निशाना बन सकते हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि बलों को सलाह दी गई है कि वे कोई भी जरूरी यात्रा या गश्त केवल बुलेटप्रूफ वाहनों में ही करें, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। इस घटनाक्रम से जुड़े एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इनपुट से पता चलता है कि हमले का तरीका वैसा ही हो सकता है जैसा पहले भी देखा गया है।

जिसमें हमले के बाद आतंकी सुरक्षा बलों को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए अंधाधुंध गोलीबारी करते हैं। सुरक्षा बलों के एक अधिकारी ने बताया कि अगले कुछ दिनों के लिए एक अहम एहतियाती कदम उठाया गया है, लेकिन फिलहाल इस पर सार्वजनिक तौर पर चर्चा नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि हमारे पास जो भी इनपुट आता है, हम उस पर पूरी गंभीरता से कार्रवाई करते हैं। कुछ कदम उठाए गए हैं, लेकिन इस समय उन पर चर्चा नहीं की जा सकती।

Web Title: jk news threat terrorist attacks in Jammu and Kashmir intelligence reports and officials claiming

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे