नौशहरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, आतंकी ढेर, दूसरा भागा
By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 10, 2026 18:39 IST2026-03-10T18:37:53+5:302026-03-10T18:39:00+5:30
इंटेलिजेंस इनपुट के बाद दोपहर करीब 3 बजे लाइन आफ कंट्रोल पर नौशहरा के झंगड़ इलाके में दो संदिग्ध आतंकियों की मूवमेंट का पता चला।

file photo
जम्मूः सेना ने एलओसी ओर राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाते हुए एक आतंकी को मार गिराया जबकि दूसरा जख्मी हालत में उस पर भागने में कामयाब रहा। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर में लाइन आफ कंट्रोल पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी, जिसमें एक आतंकी मारा गया। सेना की व्हाइट नाइट कोर के मुताबिक, इंटेलिजेंस इनपुट के बाद दोपहर करीब 3 बजे लाइन आफ कंट्रोल पर नौशहरा के झंगड़ इलाके में दो संदिग्ध आतंकियों की मूवमेंट का पता चला।
अधिकारियों ने कहा कि अलर्ट सैनिकों ने जवाब दिया और घुसपैठियों को घेर लिया, जिससे घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक रोक दिया गया। सेना ने कहा कि फायरिंग के दौरान, एक आतंकी मारा गया जबकि दूसरा उस पार भागने में कामयाब रहा, जिससे लाइन आफ कंट्रोल पर किसी भी तरह की घुसपैठ को रोक दिया गया।
हालांकि सुरक्षाबलों ने दूसरे आतंकी का पता लगाने के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है, जिसके पास के जंगली इलाके में छिपे होने का शक है। अधिकारियों ने कहा कि इलाके पर कब् बनाए रखने के लिए सेक्टर में जमीनी और हवाई निगरानी तेज करते हुए और सैनिक तैनात किए गए हैं। सेना ने कहा कि घुसपैठ की किसी भी और कोशिश को रोकने के लिए एलओसी पर सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं।