नशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 11, 2026 16:26 IST2026-04-11T16:25:26+5:302026-04-11T16:26:23+5:30

एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि नशा नेटवर्क को आर्थिक और कानूनी रूप से खत्म करने के लिए एक नई मानक संचालन प्रक्रियाश् लागू की गई है।

jk news Drug traffickers reform yourself passport Aadhaar card cancelled Lieutenant Governor Manoj Sinha said our homes and properties will be confiscated | नशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

file photo

Highlightsबुराई अब हर गांव, हर जिले और समाज के हर वर्ग तक फैल चुकी है।चल और अचल संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।बैंक खाते फ्रीज किए जाएंगे और वित्तीय जांच शुरू की जाएगी।

जम्मूः उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को नशा मुक्त जम्मू कश्मीर के लिए 100-दिवसीय अभियान शुरू किया। इस दौरान उन्होंने नशा तस्करों के पासपोर्ट और आधार कार्ड रद्द करने, साथ ही उनकी संपत्तियों को जब्त करने जैसे कड़े दंडात्मक उपायों की घोषणा की। जम्मू के एमए स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, सिन्हा ने कहा कि नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई एक सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह बुराई अब हर गांव, हर जिले और समाज के हर वर्ग तक फैल चुकी है।

प्रशासन की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताते हुए, सिन्हा ने कहा कि नशा नेटवर्क को आर्थिक और कानूनी रूप से खत्म करने के लिए एक नई मानक संचालन प्रक्रियाश् लागू की गई है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के पासपोर्ट, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। उनकी चल और अचल संपत्तियों को जब्त किया जाएगा, बैंक खाते फ्रीज किए जाएंगे और वित्तीय जांच शुरू की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि जवाबदेही सुनिश्चित करने और दूसरों को सबक सिखाने के लिए, पुलिस थाना स्तर पर बड़े नशा तस्करों की सार्वजनिक रूप से पहचान उजागर की जाएगी। सुरक्षा पहलू पर प्रकाश डालते हुए, एलजी ने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी का इस्तेमाल आतंकवाद को वित्तपोषित करने और समाज को अस्थिर करने के एक हथियार के रूप में किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एक पड़ोसी देश हमारे युवाओं को खोखला करने के लिए नशीले पदार्थ भेज रहा है। यहां पहुंचने वाली हर खेप न केवल जहर है, बल्कि हमारे भविष्य के खिलाफ एक हथियार भी है। उन्होंने प्रवर्तन एजेंसियों को यह सिद्धांत अपनाने का निर्देश दिया कि निर्दाेषों को परेशान न करें, लेकिन दोषियों को बचने न दें।

Web Title: jk news Drug traffickers reform yourself passport Aadhaar card cancelled Lieutenant Governor Manoj Sinha said our homes and properties will be confiscated

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे