लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: नमाजियों को जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने की इजाजत नहीं दी गई

By भाषा | Updated: October 15, 2021 17:59 IST

Open in App

श्रीनगर,15 अक्टूबर श्रीनगर के ऐतिहासिक जामिया मस्जिद की प्रबंधन इकाई ने शुक्रवार को दावा किया कि अधिकारियों ने वहां बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर शुक्रवार की नमाज अदा करने की इजाजत नहीं दी।

अंजुमन औकाफ जामिया मस्जिद ने यह भी कहा कि पुलिस कर्मियों ने कर्मचारियों को मस्जिद के सभी दरवाजे बंद करने के लिए मजबूर किया और किसी नमाजी को अंदर नहीं जाने दिया।

मस्जिद की प्रबंधन इकाई ने कहा, ‘‘अधिकारियों ने आज श्रीनगर के जामिया मस्जिद में शुक्रवार की नमाज अदा करने की इजाजत नहीं दी। पूरे इलाके में सुबह से ही काफी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। जब मस्जिद के कर्मचारियों ने दरवाजे खोले, पुलिस कर्मियों ने उन्हें सभी दरवाजे बंद करने के लिए मजबूर कर दिया और किसी नमाजी को शुक्रवार की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद के अंदर प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी।’’

यह दावा किया गया कि महिलाओं और बच्चों सहित काफी संख्या में मस्जिद के बाहर खड़े लोगों ने इस अधिनायकवादी कदम का विरोध किया और नामज अदा करने के लिए अंदर जाने देने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई।

अंजुमन ने कहा कि जामिया मस्जिद में शुक्रवार की नमाज रोकने के लिए अधिकारियों द्वारा पूर्व में कोविड-19 महामारी का बहाना बनाये जाने की आज पोल खुल गई।

इसने कहा, ‘‘यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि अधिकारियों ने कश्मीर घाटी के मुसलमानों को बल प्रयोग कर मस्जिद में नमाज अदा करने की इजाजत नहीं दी, जिससे वे आहत हुए हैं। घाटी के मुसलमान इस अन्याय और धार्मिक स्वतंत्रता में दखलअंदाजी की कड़ी निंदा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता