लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: आतंकवादियों को आश्रय देने वाला व्यक्ति 22 साल बाद गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 7, 2021 18:19 IST

Open in App

जम्मू, सात जून जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में आतंकवादियों को आश्रय और अन्य प्रकार की सहायता मुहैया कराने के आरोपों में 22 साल से वांछित एक व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि माहोरे इलाके के शिकारी गांव के निवासी मोहिउद्दीन पर 1999 में आतंकवादियों को आश्रय देने के लिए रणबीर दंड संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए वह छिप गया था।

प्रवक्ता ने कहा कि स्थानीय अदालत में 18 फरवरी 2002 को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 512 के तहत आरोपी के विरुद्ध आरोपपत्र दाखिल किया गया था। उन्होंने कहा, “मामला दर्ज होने के बाद उसने (आरोपी ने) न तो जांच में सहयोग किया और न पकड़ा गया।”

प्रवक्ता ने कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर माहोरे पुलिस थाने के दल ने आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर