लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: पुलिस दल पर हमले के एक दिन बाद उपराज्यपाल ने कुलगाम का दौरा किया

By भाषा | Updated: August 8, 2021 19:21 IST

Open in App

श्रीनगर, आठ अगस्त केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कुलगाम जिले का दौरा किया और कहा कि उनका यह दौरा आतंकवादियों और उनके समर्थकों को स्पष्ट संदेश है कि आतंकवाद को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा।

सिन्हा के दौरे से एक दिन पहले शनिवार को जिले के आदिजन क्रॉसिंग पर यातायात व्यवस्था में जुटे पुलिस के एक दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी, जिसमें एक पुलिसकर्मी की जान चली गई तथा दो अन्य घायल हो गए।

सिन्हा ने अपने दौरे के बाद कहा, “कल शाम हुए कायराना आतंकी हमले के बाद मेरा दौरा, आतंकवादियों और उनके समर्थकों को स्पष्ट संदेश है कि हम इस पवित्र भूमि से आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। सरकार विकास को एक आंदोलन बनाना चाहती है।”

हमले में शहीद हुए पुलिसकर्मी की पहचान कांस्टेबल निसार अहमद वागये के रूप में की गई है। उप राज्यपाल ने ट्वीट किया, “आज कुलगाम का दौरा किया। कल शाम हुए हमले में शहीद निसार अहमद को उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए श्रद्धांजलि दी। पूरा जम्मू कश्मीर प्रशासन शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है और उन्हें हर सम्भव सहायता दी जाएगी।”

हमले की निंदा करते हुए सिन्हा ने कहा कि आतंकवादी अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे और ऐसे हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार के विकास के एजेंडे में युवाओं पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos