लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर : उपराज्यपाल सिन्हा ने की भाजपा के दिवंगत नेता पंडिता के परिवार से मुलाकात की

By भाषा | Updated: June 12, 2021 22:36 IST

Open in App

जम्मू, 12 जून जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत नेता राकेश पंडिता के परिवार से मुलाकात कर उनके लिए 40 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी प्रदान की। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष पंडिता की दो जून को उनके गृह नगर में आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।

सिन्हा ने शोक संतप्त परिवार को आश्वासन दिया कि हिंसा के इस जघन्य कृत्य में शामिल आतंकवादियों को जल्द ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पंडिता के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा प्रशासन भाजपा नेता के परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू