लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने विजय दिवस से पहले शहीदों को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: July 19, 2021 00:58 IST

Open in App

श्रीनगर, 18 जुलाई जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने करगिल विजय दिवस से पहले रविवार को शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

सिन्हा ने रेडियो कार्यक्रम ''अवाम की आवाज'' में कहा, ''मैं सभी वीरों, उनकी वीरता और मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान को नमन करता हूं और उनके परिवारों के अदम्य साहस को भी नमन करता हूं। आज, तिरंगा गर्व के साथ लहरा रहा है और जम्मू-कश्मीर हमारे सैनिकों की वीरता के कारण प्रगति के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है।''

इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उद्यमी युवाओं के लिये आने वाले हफ्तों में केंद्र शासित प्रदेश की सभी पंचायतों में युवा क्लबों की स्थापना जैसे अवसर पैदा करने के लिए सरकार के समग्र विकास एजेंडे पर जोर दिया। पहले चरण में, 25,000 लड़के और लड़कियां विभिन्न सांस्कृतिक, खेल, कौशल विकास और सामुदायिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

सिन्हा ने ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी और लोगों से कोविड पाबंदियों का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह