सरदार पटेल की जयंती पर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: October 31, 2021 19:37 IST2021-10-31T19:37:36+5:302021-10-31T19:37:36+5:30

J&K Lt Governor pays tribute on Sardar Patel's birth anniversary | सरदार पटेल की जयंती पर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

सरदार पटेल की जयंती पर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

श्रीनगर, 31 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। सिन्हा ने कहा कि पटेल एक विलक्षण प्रशासक और जन नेता थे।

उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय एकता के प्रतीक, विलक्षण प्रशासक और जन नायक पटेल जी ने भारत को मजबूत करने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।” सिन्हा ने कहा कि मातृभूमि के प्रति पटेल के योगदान, राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनका समर्पण और नेतृत्व का गुण हम सबके लिए सदा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उप राज्यपाल ने लोगों को एकता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं भी दी।

उप राज्यपाल के प्रधान सचिव नीतीश्वर कुमार ने राजभवन के कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा का संरक्षण करने का संकल्प लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: J&K Lt Governor pays tribute on Sardar Patel's birth anniversary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे