लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शिक्षक के परिजनों से मुलाकात की

By भाषा | Updated: October 13, 2021 20:49 IST

Open in App

जम्मू, 13 अक्टूबर श्रीनगर में हाल ही में आतंकवादियों द्वारा मारे गए शिक्षक दीपक चंद के परिजनों से जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को मुलाकात की और शोक प्रकट किया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

चंद हाल में कश्मीर घाटी में हुई अलग-अलग आतंकवादी घटनाओं में मारे गए असैन्य लोगों में शामिल हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि सिन्हा यहां पटोली-मंगोट्रियन में चंद के घर पहुंचे और परिवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

उन्होंने शोक संतप्त परिजन से कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रशासन पूरी तरह उनके साथ खड़ा है।

आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के छाता संगठन द रेजिस्टेंस फोर्स (टीआरएफ) के सदस्यों ने सात अक्टूबर को जम्मू के हिंदू समुदाय से संबंध रखने वाले चंद और श्रीनगर निवासी सिख सुपिंदर कौर की हत्या कर दी थी। दोनों शिक्षक थे।

इससे पहले पांच अक्टूबर को आतंकवादियों ने प्रमुख कश्मीरी पंडित तथा श्रीनगर की सबसे प्रसिद्ध फार्मेसी के मालिक माखन लाल बिंदरू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके कुछ देर बाद बिहार के निवासी चाट विक्रेता वीरेंद्र पासवान की हत्या कर दी गई थी। उसी समय के आसपास बांदीपुरा के नाइदखई में एक और नागरिक मोहम्मद शफी लोन की हत्या कर दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा