लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर ‘ऐट होम’ कार्यक्रम की मेजबानी की

By भाषा | Updated: August 16, 2021 15:35 IST

Open in App

श्रीनगर, 16 अगस्त जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए ‘ऐट होम (अनौपचारिक पार्टी)’ कार्यक्रम की मेजबानी की और आतंकवादी हमलों में शहीद हुए लोगों के परिवार के सदस्य इसमें विशेष आमंत्रित लोगों में शामिल थे।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम रविवार शाम यहां शेर-ए-कश्मीर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवार के सदस्य कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित लोगों में शामिल थे।

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने आमंत्रित लोगों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। प्रवक्ता ने बताया कि सिन्हा ने शहीद हुए हेड कांस्टेबल रछपाल सिंह, कांस्टेबल संजीत कुमार, कांस्टेबल मुख्तियार शेख, कांस्टेबल शबीर अहमद अहंगर, कांस्टेबल शीराज अहमद भट, साकिब मोहि-उद-दीन, अरशद खान और रियाज अहमद के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

प्रवक्ता ने कहा कि उपराज्यपाल ने उन्हें केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?