जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर पुरुष हॉकी टीम को दी बधाई

By भाषा | Updated: August 5, 2021 12:11 IST2021-08-05T12:11:15+5:302021-08-05T12:11:15+5:30

J&K Lt Governor congratulates men's hockey team for winning bronze medal in Olympics | जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर पुरुष हॉकी टीम को दी बधाई

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर पुरुष हॉकी टीम को दी बधाई

श्रीनगर, पांच अगस्त जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी और कहा कि देश को उनपर गर्व है।

गौरतलब है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बृहस्पतिवार को तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के ‘प्ले ऑफ मैच’ में जर्मनी को 5-4 से हरा कर 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीतते हुए इतिहास के पन्नों में एक बार फिर अपना नाम दर्ज करा लिया।

उपराज्यपाल ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट किया, ‘‘ तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह अद्भुत उपलब्धि कई पीढ़ियों तक खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। पूरे देश को आप पर गर्व है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: J&K Lt Governor congratulates men's hockey team for winning bronze medal in Olympics

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे