लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल ने तीन आम नागरिकों की हत्या के मामलों में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: October 6, 2021 01:09 IST

Open in App

श्रीनगर, पांच अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घाटी में अलग-अलग घटनाओं में आतंकवादियों द्वारा तीन आम नागरिकों की हत्या की निंदा करते हुए अपराधियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में खड़ा करने का संकल्प लिया।

सिन्हा ने पहली हत्या के तुरंत बाद ट्वीट किया, ''बिंदरू मेडिकेट के मालिक श्री माखन लाल बिंदरू पर हुए आतंकवादी हमले के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मैं इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा करता हूं। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। इस जघन्य कृत्य के दोषियों को बहुत जल्द न्याय के दायरे में लाया जाएगा।''।

उन्होंने दूसरी हत्या के बारे में कहा, ''मैं आतंकवादियों द्वारा आम नागरिकों वीरेंद्र पासवान और मोहम्मद शफी लोन की हत्या किए जाने की कड़ी निंदा करता हूं।''

उपराज्यपाल ने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या का बर्बर कृत्य मानवता के खिलाफ है।

उन्होंने कहा, ''आतंकवादी अपने नापाक मंसूबों में कभी सफल नहीं होंगे और इस तरह के जघन्य कृत्यों के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल