लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शहरी निकाय चुनाव में निर्विरोध जीते 215 उम्मीदवार, दक्षिण कश्मीर में बीजेपी का जलवा

By भारती द्विवेदी | Updated: October 6, 2018 11:36 IST

राज्य के अलगवादियों ने भी शहरी निकाय चुनाव को बहिष्कार किया है। उन्होंने लोगों से 8 से 16 अक्टूबर तक होने वाली चुनाव में भाग नहीं लेने को कहा हैं। साथ ही आठ अक्टूबर को राज्य भर में बंद बुलाया है। 

Open in App

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर में तेरह साल बाद शहरी निकाय चुनाव होने वाले हैं। आठ अक्टूबर को पहले चरण का चुनाव होना है। राज्य की दो बड़ी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस पार्टी और पीडीपी ने स्थानीय निकाय चुनाव का बहिष्कार किया है। जबकि देश की दोनों बड़ी पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। ऐसे में राज्य के 624 वॉर्ड में से 215 के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। निर्विरोध चुनाव जीते 46 फीसदी उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सबसे ज्यादा हैं। बीजेपी ने जिन जगहों पर निर्विरोध जीत हासिल की है, उनमें से ज्यादातर वार्ड दक्षिण कश्मीर के हैं।

बता दें कि राज्य की दोनों बड़ी पार्टियों ने आर्टिकल 35A का सहारा लेकर चुनाव का बहिष्कार किया है। वहीं आतंकी लगातार चुनाव को लेकर धमकी दे रहे हैं। राज्य के अलगवादियों ने भी शहरी निकाय चुनाव को बहिष्कार किया है। उन्होंने लोगों से 8 से 16 अक्टूबर तक होने वाली चुनाव में भाग नहीं लेने को कहा हैं। साथ ही आठ अक्टूबर को राज्य भर में बंद बुलाया है। 

गौरतलब है कि बीजेपी और कांग्रेस ने भी वैसी जगहों पर अपने प्रत्याशी नहीं उतारे है, जहां गंभीर धमकी दी गई है। शहरी निकाय चुनाव 8 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चार चरणों में होगी। वहीं पंचायत चुनाव 17 नवंबर से 11 दिसंबर तक नौ चरणों में होंगे। जहां राज्य में शहरी निकाय चुनाव 13 साल बाद हो रहा है, वही पंचायत चुनाव सात साल बाद। आखिरी बार पंचायत चुनाव साल 2011 में हुए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह