लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल हैदरापोरा मुठभेड़ की जिम्मेदारी लें : महबूबा

By भाषा | Updated: November 20, 2021 22:54 IST

Open in App

श्रीनगर, 20 नवंबर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को हैदरपोरा में हुई मुठभेड़ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। मुठभेड़ में आम नागरिक मारे गए थे।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मुफ्ती ने पत्रकारों से कहा, ‘‘(हैदरपोरा में) जो हुआ, बहुत बुरा हुआ। इस अभियान ने हद पार कर ली है। उपराज्यपाल को (मुठभेड़ की) जिम्मेदारी लेनी चाहिए, क्योंकि वह ना सिर्फ प्रशासन के प्रमुख हैं, बल्कि केन्द्र के प्रतिनिधि भी हैं।’’

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश के लोगों के जान-माल की सुरक्षा उपराज्यपाल का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा, ‘‘हैदरपोरा में तीन निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई और बाद में उन्हें ओजीडब्ल्यू (सक्रिय सदस्य) और आतंकवादी बताया गया तथा उनके परिवारों को शव पाने के लिए हाथ जोड़ना पड़ा। अभी तक, गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले आमीर मगरे का शव उसके परिवार को नहीं मिला। जबकि, उसके पिता को एक आतंकवादी को मार गिराने के लिए सम्मानित किया गया था।’’

मुफ्ती ने कहा, ‘‘इस तरह के उत्पीड़न से हालात नहीं सुधरेंगे, बल्कि और बिगड़ेंगे। ऐसी घटनाएं जम्मू-कश्मीर और देश के लोगों के बीच दूरियों को बढ़ाएंगी।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगाह किया कि अगर ऐसी घटनाएं होती रहीं तो जम्मू-कश्मीर में हालात खतरनाक हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सिन्हा को सुनिश्चित करना चाहिए कि मगरे का शव उसके परिवार को सौंपा जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर