जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने वैष्णोदेवी स्मारक सिक्का जारी किया

By भाषा | Updated: September 17, 2021 01:21 IST2021-09-17T01:21:49+5:302021-09-17T01:21:49+5:30

J&K Lieutenant Governor releases Vaishnodevi commemorative coin | जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने वैष्णोदेवी स्मारक सिक्का जारी किया

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने वैष्णोदेवी स्मारक सिक्का जारी किया

जम्मू, 16 सितंबर नवरात्रि और दिवाली से पहले जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल एवं श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को माता वैष्णोदेवी को दर्शाने वाला 20 ग्राम का चांदी का स्मारक सिक्का जारी किया।

अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने यहां राजभवन में बोर्ड की 68 बैठक के मौके पर यह सिक्का जारी किया।

अधिकारियों के अनुसार 20 ग्राम का सिक्का जारी करने से पहले बोर्ड ने माता वैष्णो देवी को दर्शाने वाले दो ग्राम, पांच ग्राम और दस ग्राम के सोने एवं चादी के सिक्के विकसित किये थे।

उन्होंने बताया कि इन सिक्कों की दरें उनके वजन एवं सोने एवं चांदी की वर्तमान दरों के अनुसार होंगी। ये सिक्के भवन, जम्मू हवाई अड्डा, कटरा, वैष्णोदवी धाम पर स्मारक दुकानों में उपलब्ध होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: J&K Lieutenant Governor releases Vaishnodevi commemorative coin

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे