लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के नेताओं को अनुच्छेद 370 के मुद्दे को अलग रखना चाहिये: अजमेर दीवान

By भाषा | Updated: June 23, 2021 23:07 IST

Open in App

अजमेर, 23 जून अजमेर दरगाह के दीवान सैयद ज़ैनुल आबेदीन अली खान ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के सभी राजनीतिक नेताओं से अनुच्छेद 370 के मुद्दे को अलग रखने और केंद्र शासित प्रदेश के विकास के लिए केंद्र के साथ काम करने का आह्वान किया।

खान की यह टिप्पणी अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान खत्म करने के बाद जम्मू कश्मीर पर पहली सर्वदलीय बैठक से एक दिन पहले आयी है। बृहस्पतिवार को होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

खान ने कहा कि जम्मू कश्मीर के सभी राजनीतिक नेताओं को अपने व्यक्तिगत एजेंडे को छोड़ देना चाहिए और केंद्र शासित प्रदेश तथा उसके लोगों के कल्याण और विकास को ध्यान में रखते हुए बैठक में अनुकूल माहौल बनाना चाहिए।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘सभी नेताओं से मेरा अनुरोध है कि इस अवसर का उपयोग जम्मू कश्मीर को भारत का सबसे समृद्ध और विकसित क्षेत्र बनाने के लिए किया जाए। मैं उम्मीद करता हूं कि सभी कश्मीरी राजनीतिक नेता अनुच्छेद 370 के मुद्दे को अलग रखेंगे क्योंकि यह अभी अदालत में विचाराधीन है और जम्मू कश्मीर के लिए विशेष रूप से तैयार की गई विकास योजनाओं के कार्यक्रमों के त्वरित कार्यान्वयन के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे जो हमारे सभी कश्मीरी भाइयों और बहनों के हित में है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर के सभी राजनीतिक नेताओं को अपने व्यक्तिगत एजेंडे को छोड़ देना चाहिए और जम्मू कश्मीर और उसके लोगों के कल्याण और विकास को ध्यान में रखते हुए बैठक में अनुकूल माहौल बनाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र