लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के नेताओं ने आईईएस 2020 परीक्षा में सफल रहे तनवीर को बधाई दी

By भाषा | Updated: July 31, 2021 22:39 IST

Open in App

श्रीनगर, 31 जुलाई जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ ही विभिन्न दलों के नेताओं ने तनवीर अहमद खान को भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) 2020 परीक्षा में दूसरा रैंक हासिल करने पर शनिवार को बधाई दी।

सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर के युवा स्वाभाविक रूप से सामर्थ्यवान और क्षमता से भरपूर हैं तथा खान की उपलब्धि केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करेगी। उपराज्यपाल ने ट्विटर पर कहा, ‘‘निगीनपुरा कुंड, कुलगाम के तनवीर अहमद खान को भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) 2020 में अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा रैंक प्राप्त करने पर बधाई। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि जम्मू-कश्मीर के युवा स्वाभाविक रूप से सामर्थ्यवान और क्षमता से भरपूर हैं। उनकी सफलता हमारे युवाओं को और प्रेरित करेगी। मैं उनके उज्ज्वल करियर की कामना करता हूं।’’

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने खान को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश का नाम रोशन किया है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी खान को सफलता के लिए बधाई दी। नेशनल कॉन्फ्रेंस की युवा इकाई ने भी ट्वीट करके खान को शुभकामनाएं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता